
ओवैसी के कैंडिडेट को हार्ट अटैक आया, PMCH रेफर; गिरफ्तारी के बाद थाने में बिगड़ी तबीयत
Bihar Chunav: पुलिस की हिरासत में कलामुद्दीन को हार्ड अटैक आ गया। आनन- फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
AIMIM Owaisi Candidate Heart Attack: बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार मोहम्मद कमालुद्दीन को हार्ट अटैक आने के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। कमालुद्दीन जहानाबाद विधानसभा से उम्मीदवार थे। नामांकन करने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे मोहम्मद कलामुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने में ही उनकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ गई। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज था जिसमें गिरफ्तारी वारंट था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की हिरासत में कलामुद्दीन को हार्ड अटैक आ गया। आनन- फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कलामुद्दीन सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके विरुद्ध पूर्व के मामले चल रहे थे। जिसके कारण नामांकन से बाहर निकलते हीं सदर थान की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सदर थाने में ही रखा गया था। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
स्थिति को गंभीरता को देखते हुए तुरंत अस्पताल लाया गया। सदर,अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि मोहम्मद कलामुद्दीन जहानाबाद नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद रह चुके हैं। जैसे ही लोगों को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत खराब होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।
इकाको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मोहम्मद कलामुद्दीन पर हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी का आदेश था। आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है।
बिहार चुनाव में ओवैसी ने महागठबंधन के साथ अलांयस का पूरा प्रयास किया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान तेजस्वी के दरवाजे तक ढोल बजाते पहुंचे पर गेट नहीं खुला।ओवैसी उनके छह सीट मांंग रहे थे। बात नहीं बनी तो राजद को मुसलमान विरोधी बताते हुए एक सौ सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने 25 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।





