वे खुद सजायाफ्ता रहे हैं; रीतलाल के लिए चुनाव प्रचार करने पर लालू यादव को BJP ने घेरा

वे खुद सजायाफ्ता रहे हैं; रीतलाल के लिए चुनाव प्रचार करने पर लालू यादव को BJP ने घेरा

संक्षेप:

राजद चीफ लालू यादव के रीतलाल के लिए चुनाव प्रचार करने पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू खुद सजायाफ्ता रहे हैं, ये उनका स्वभाव रहा है। आपको बता दें रीतलाल रंगदारी मामले में भागलपुर की जेल में बंद हैं। राजद ने उन्हें दानापुर से प्रत्याशी बनाया है।

Nov 04, 2025 03:15 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार चुनाव के घमासान में राजद चीफ लालू यादव ने भी सोमवार को दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। पहली बार वे प्रचार के लिए निकले। इस दौरान उन्होने रोड शो निकाला, और रीतलाल को वोट देने की अपील की। जिस पर बीजेपी ने निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव का अपना इतिहास रहा है, वे खुद सजायाफ्ता रहे हैं। ये उनका स्वभाव है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जायसवाल ने कहा कि जो अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे, वे बिहार क्या संभालेंगे। आरजेडी में ही नहीं बल्कि महागठबंधन में भी यही हाल है। आपको बता दें रीतलाल रंगदारी मामले में भागलपुर जेल में बंद हैं, और दानापुर से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2020 में राजद प्रत्याशी के तौर पर दानापुर से जीत दर्ज की थी। एक बार फिर राजद ने उन्हें ही टिकट दिया है।

बिहार में एनडीए की सरकार आ रही- जायसवाल

उन्होने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान जो माहौल रहा, वह साफ बताता है कि यह कभी भी इकट्ठा होकर आगे नहीं बढ़ सकते। बिहार के वोटर सब देख रहे हैं और उन्होंने मन बना लिया है कि फिर से NDA की सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं तेज प्रताप के एनडीए के संपर्क में होने की अटकलों पर जायसवाल ने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है। तेजप्रताप से हमारा कोई संपर्क और बातचीत नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत एजेंडा हो सकता है, लेकिन हमें इससे कोई मतलब नहीं है।

तेजस्वी होंगे मुख्यममंत्री- लालू यादव

इससे पहले दानापुर में रोड शो के दौरान लालू यादव ने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया, और कहा कि 14 नवंबर को बिहार में सरकार बदलने वाली है, और महागठबंधन की सरकार बनेगी। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लालू ने भोजपुरी में अपनी बात कही। एक युवा के हवाले से वीडियो में कहा गया है कि हम बड़े ही उत्साह के साथ मतदान करते हैं। वोट देने के पीछे यह सोच होती है कि हमारा लाभ होगा। लेकिन एक दिन की खुशी गलत सरकार चुनने के कारण पांच साल तक दुख में बदल जाता है। इसलिए इस बार पांच साल का दुख उठाना नहीं पड़े, इसके लिए यह जरूरी है कि हम युवा तेजस्वी यादव के साथ चलें।

read moreये भी पढ़ें:
ललन सिंह पर केस, विपक्षी वोटरों को रोकने कहा था; JDU बोली- वीडियो से छेड़छाड़
गरीबों को वोट मत डालने दो.., ललन सिंह के भाषण का वीडियो दिखा RJD ने घेरा
पाकिस्तान की गोली का जवाब, बिहार में बने गोले से दिया जाएगा; दरभंगा में गरजे शाह