Hindi NewsBihar Newshalf encunter in patna khusrupur police shot criminal
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का खुसरूपुर इलाका, एनकाउंट में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का खुसरूपुर इलाका, एनकाउंट में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

संक्षेप:

मिथुन पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। सूचना पर खुसरूपुर एसएचओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देख उसने गोली चलाई। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

Nov 16, 2025 08:25 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात खुसरूपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी अपराधी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शेख मोहम्मदपुर के सामने फोरलेन सेे दबोचा। वह अपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद गिरफ्तार कर उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दाैरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार रखने और लूट सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित मिथुन सालिमपुर के मझौली का रहने वाला है। उस पर झारखंड में भी लूट का केस दर्ज है।

मिथुन पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। सूचना पर खुसरूपुर एसएचओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देख उसने गोली चलाई। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। बता दें कि मिथुन पिछले महीने रामकृष्णानगर थाना के पिपरा में दो सहोदर भाइयों की हत्या में आरोपित है।

ये भी पढ़ें:बिहार में हार के बाद कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ वाला राग, बोले नेता- देंगे सबूत
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।