बजार के लिए निकला युवक लापता, एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर ढढीया गांव स्थित युवक बजार के लिए निकला और लापता हो गया। उसके पिता ने एफआईआर दर्ज कराया है और पुलिस छानबीन में है।

बजार के लिए निकला युवक लापता, एफआईआर दर्ज

भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर ढढीया गांव स्थित अपने घर से बजार के लिए निकला एक युवक लापता हो गया। इस संबंध में युवक मयंक कुमार के पिता कुमार किसलय ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मंगलवार को मेरा लड़का घर से बजार के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं आया। मयंक का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -राजेश मिश्रा

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।