Hajipur News: अक्षयवट स्टेडियम में आज लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: जिला प्रशासन ने रोजगार से जुड़े युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया है। यह मेला स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा, जिसमें 24 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता के आधार पर होगा।

Hajipur News: अक्षयवट स्टेडियम में आज लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

Hajipur News: जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के तत्वावधान में स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे समय निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेले का उद्देश्य

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने इस आयोजन को पूरी तरह रोजगारोन्मुख, पारदर्शी एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने तथा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिले के योग्य एवं शिक्षित युवाओं को उसकी योग्यता के अनुरूप उन्हें रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजित इस रोजगार मेले में देश की 24 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। यह रोजगार मेला वैशाली के युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक एवं बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। रोजगार मेले में वेयरहाउस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, बैंकिंग, सुरक्षा सेवाएं, टेलीकॉम, फूड सर्विस, टेक्निकल, सेल्स एवं मार्केटिंग, टेक्सटाइल, इंश्योरेंस सहित अनेक क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियां भाग लेंगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं अनुभव के आधार पर किया जाएगा। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन के साथ-साथ पीएफ, ईएसआई, बीमा, आवास, भोजन, परिवहन तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जानकारी का प्रसार

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि रोजगार मेले की जानकारी जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत, शैक्षणिक संस्थान, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य तकनीकी संस्थानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है। पोर्टल पर निबंधन कराना आवश्यक रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी detjob.bihar.gov.in/registration पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं अथवा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया

-अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न

रोजगार मेले का आयोजन कब और कहाँ किया जाएगा?
यह रोजगार मेला स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: अक्षयवट स्टेडियम में आज लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला