Hajipur News: डूबने से बचाने के क्रम में एक युवक की मौत
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Hajipur News: बिदुपुर थाने के सैदपुर गणेश में एक युवक ने एक बच्चे को डूबने से बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। मृतक विकास कुमार राजौली सेंदुअरी का निवासी था। घटना से गांव में कोहराम मच गया। बिदुपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Hajipur News: बिदुपुर थाने के सैदपुर गणेश में स्नान के दौरान एक बच्चे को डूबने से बचाने के क्रम में एक युवक कि मौत हो गई l मृतक विकास कुमार गांव के ब्रज सिंह का नाती और संजीव कुमार का भगिना था l वह हाजीपुर प्रखंड के राजौली सेंदुअरी का रहने वाला था l घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विकास स्नान कर रहा था। इसी दौरान एक बच्चा जब डूबने लगा तो उसी के बचाने के क्रम में विकास स्वयं डूब गया l घटना कि सूचना पर गांव में कोहराम मच गया l रोते-बिलखते परिजन घाट पर पहुंचे।
उन्होंने शव को पानी से निकलाl घटना कि सूचना पर पहुंची बिदुपुर पुलिस शव ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया l -अनिरुद्ध राजा


