
युवक से देसी कट्टा व कारतूस बरामद भेजा गया जेल
संक्षेप: राजापाकर,संवाद सूत्र। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने एक देसी कट्टा एक कारतूस के साथ एक युवक को शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने एक...
राजापाकर,संवाद सूत्र। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने एक देसी कट्टा एक कारतूस के साथ एक युवक को शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल शनिवार की शाम विशेष गस्ती व वाहन चेकिंग अभियान कर रहे थे कि सूचना मिली कि थाना रोड भुवनेश्वर चौक पर एक युवक काले रंग के ब्लू बैग में भुवनेश्वर चौक पर शंभू साह के चाय की दुकान के सामने खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा तो एक युवक पुलिस की गाड़ी को आते देख भागने लगा।

जिसे साथ के सशस्त्र बलों द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया,उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विशाल कुमार पिता मनोज साह उम्र 19 वर्ष ग्राम बसरा बताया। युवक के पास से एक ब्लू रंग के काला बैग पकड़ा गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें लोहे से बना देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस व एक लोहे का पंजा बरामद हुआ। जप्त सामान की जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया एवं उक्त युवक को गिरफ्तार का थाने लाया गया। रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे हाजीपुर जेल भेजा गया। थाने में कान्ड संख्या संख्या 397/25 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




