वात्सल्य भरा व्यक्तित्व रहा है दादी प्रकाशमणि का : बीके अंजली

वात्सल्य भरा व्यक्तित्व रहा है दादी प्रकाशमणि का : बीके अंजली

संक्षेप:

ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजपूत नगर सेवा केंद्र हाजीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः में वात्सल्यमयी प्रशासिका प्रकाशमणी दादी जी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Aug 26, 2025 06:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। संवाद सूत्र विश्व बंधुत्व दिवस पर सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजपूत नगर सेवा केंद्र हाजीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः में वात्सल्यमयी प्रशासिका प्रकाशमणी दादी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सेवा केंद्र की संचालिका बी.के अंजली तथा सहायक संचालिका बी.के आरती सांध्य में आययोजित कार्यक्रम में साधक भाई बहनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बी. के आरती ने कहा कि दादी प्रकाशमणि अपने संपूर्ण जीवन में कभी झूठ नहीं बोली। वे सर्वप्रिय और प्रभु प्रिय बनकर सेवा की। एक कुशल प्रशासिका के साथ वात्सल्य भरे व्यक्तित्व के करण हर एक के दिल और दिमाग पर उनकी गहरी छाप रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनके इन्हीं गुणो के कारण 25 अगस्त को प्रतिवर्ष संस्था के सभी केन्द्रो पर विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संचालिका बी. के अंजली, सहायक संचालिका बी.के आरती, विधायक अवधेश सिंह ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 27 लोगों नें रक्तदान किया। विधायक ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक पहल के लिए संदेश जाता है। बी.के अंजली ने कहा इस अभियान का उद्देश्य केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना ही नहीं बल्कि मानव समाज में भाईचारा, सहयोग और निस्वार्थ सेवा भावना को प्रोत्साहित करना भी है। मौके पर ब्रह्मा कुमार व ब्रह्मा कुमारी साधक भाई बहनों के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे। हाजीपुर - 14- वात्सल्यमयी प्रशासिका प्रकाशमणी दादी की 18वीं पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे हाजीपुर विधायक और अन्य दीदी।