ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरकेंद्र व राज्य सरकार बिहार हित में कर रही काम : विधायक

केंद्र व राज्य सरकार बिहार हित में कर रही काम : विधायक

छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों सरकारें बिहार हित में निष्ठा से काम कर रही हैं। बिहार सरकार ने अपराध नियंत्रण और महिलाओं की...

केंद्र व राज्य सरकार बिहार हित में कर रही काम : विधायक
हाजीपुर। निज संवाददाताMon, 29 Oct 2018 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों सरकारें बिहार हित में निष्ठा से काम कर रही हैं। बिहार सरकार ने अपराध नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। 
वे रविवार को बिदुपुर के धबोली ककरहटा गांव में भाजपा क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष हरेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश विकास के शिखर पर बढ़ रहा है। यह रफ्तार बनी रही तो भारत विश्व में अग्रणी स्थान पर पहुंचेगा। उनके साथ नूतन सिंह भी थीं। विधायक ने कहा कि एनडीए में सीटों का कोई विवाद नहीं है। बिहार में एनडीए 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और जीत भी हासिल करेगा। इस मौके पर भाजपा क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष हरेश कुमार सिंह, अमित कुमार, शीत पासवान, अवध किशोर सिंह, बिजली सिंह, राहुल कुमार पंडित सहित मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें