अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होम गार्ड परिसर में खेल महाकुंभ का आयोजन

Mar 09, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

250 महिला होमगार्ड ने खेल में लिया हिस्सासाथ पूरे परिसर में जोश और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया। इस अवसर पर 250 से अधिक महिला होमगार्ड जवानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को एक जीवंत और...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होम गार्ड परिसर में खेल महाकुंभ का आयोजन

250 महिला होमगार्ड ने खेल में लिया हिस्सा बिगुल की गूंज, कदमताल की गड़गड़ाहट और जिलाधिकारी के प्रेरक शब्दों के साथ वैशाली में “खेल महाकुंभ” का भव्य शुभारंभ हाजीपुर। निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जदुआ स्थित होमगार्ड परिसर में रविवार को खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। आज जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिगुल की ऊर्जावान ध्वनि, महिला होमगार्ड जवानों के गूंजते कदमताल और जिलाधिकारी के प्रेरणादायी शब्दों के साथ पूरे परिसर में जोश और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया। इस अवसर पर 250 से अधिक महिला होमगार्ड जवानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को एक जीवंत और प्रेरक उत्सव का स्वरूप दे दिया।

जिलाधिकारी ने स्वयं मैदान में उतरकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत कर प्रतिभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने व्हिसल बजाकर रस्साकशी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, तो वहीं वॉलीबॉल मैच में प्रथम सर्व कर खेल महाकुंभ का औपचारिक आगाज किया। जिलाधिकारी की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता से महिला जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपने प्रेरक संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महिला होमगार्ड जवानों के साहस, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परचम लहरा रही हैं और ऐसे आयोजन उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड कमांडेंट द्वारा जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड के पदाधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। हाजीपुर-12-रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर में अयोजित खेल महाकुंभ में खेलती हुई महिला होमगार्ड

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।