Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsWoman Jumps into Gandak River Amid Family Dispute Rescued by SDRF
पारिवारिक कलह में महिला पुल से गंडक में कूदी

पारिवारिक कलह में महिला पुल से गंडक में कूदी

संक्षेप:

हाजीपुर में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते पुराने गंडक पुल से नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने उसे तेज धारा से बचाया और पुलिस के हवाले किया। महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई, जिन्होंने...

Aug 17, 2025 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। नगर संवाददाता पुराने गंडक पुल से शनिवार की सुबह एक महिला ने पारिवारिक कलह में गंडक नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर गंडक नदी के तेज धारा में बह रही महिला को सुरक्षित निकाला और नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जढुआ निवासी सरिता देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पारिवारिक विवाद से तंग आकर सरिता देवी ने अपने घर जढ़ुआ से बिना किसी के बताए पैदल निकली। बताया गया कि आत्महत्या करने के उद्देश्य से महिला ने पुरानी गंडक पुल के ऊपर गंडक नदी में छलांग लगा दी, लेकिन क्लब घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने पुल से छलांग लगाते हुए महिला को देखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद एसडीआरएफ टीम के द्वारा रेस्क्यू कर गंडक नदी की तेज धारा के बीच से बचाकर बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान महिला ने एसडीआरएफ टीम एवं पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के कारण खुदकुशी करने के लिए पुरानी गंडक पुल से नदी में कुदी थी।