
शीतलहर के साथ ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
मूल कपड़ा दुकान से लेकर फुटपाथ पर सजा कर रखे गए गर्म कपड़े के स्टाल पर ग्राहकों की उमड़ रही भीड़ मूल कपड़ा दुकान से लेकर फुटपाथ पर सजा कर रखे गए गर्म कपड़े के स्टाल पर ग्राहकों की उमड़ रही भीड़मूल...
मूल कपड़ा दुकान से लेकर फुटपाथ पर सजा कर रखे गए गर्म कपड़े के स्टाल पर ग्राहकों की उमड़ रही भीड़ ठंड के बावजूद ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से बाजार गुलजार महुआ,एक संवाददाता। शीतलहर बढ़ने के साथ ऊनी कपड़ों के बाजार में गर्मी आने लगी है। ठंड बढ़ने के कारण बाजार में गर्म कपड़ों की मांग काफी बढी है। जिससे दुकान से लेकर फुटपाथ पर दुकानदार गर्म कपड़े सजा देते हैं। जहां पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगती है। शुक्रवार को महुआ नगर परिषद बाजार में ऊनी कपड़े की बाजार में काफी गर्मी रही। सभी ऊनी कपड़ों के दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
जिससे बिक्री बढ़ने के कारण दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। कड़ाके की ठंड की बावजूद ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। सभी रेडीमेड और कपड़े दुकानों से लेकर जगह-जगह सजे फुटपाथी ऊनी कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ होने से इस ठंड में भी बाजार गुलजार रहा। लोग स्वेटर, टोपी, जैकेट, ग्लोबस लेकर विभिन्न कपड़ों की जमकर खरीदारी की। इस समय ठंड बढ़ने के कारण कपड़ा दुकानों पर सबसे ज्यादा ऊनी कपड़े दुकानदार सजा रखे हैं। दुकानदारों ने बताया कि लोगों की मांग के अनुसार हर प्रकार के ऊनी कपड़े मंगाए गए हैं। जैसा ग्राहक वैसा सामान यहां उपलब्ध है। महुआ-02- महुआ नप बाजार में दुकान पर सजे ऊनी कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




