Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsWife Accuses Husband of Bigamy Tensions Rise in Mahnar Village
महनार में दूसरी शादी करने पर हंगामा,जांच में जुटी पुलिस

महनार में दूसरी शादी करने पर हंगामा,जांच में जुटी पुलिस

संक्षेप:

महनार,संवाद सूत्र। महनार में कथित दूसरी शादी के आरोप पर हंगामा, पुलिस पहुंची गांवमहनार में कथित दूसरी शादी के आरोप पर हंगामा, पुलिस पहुंची गांवमहनार में कथित दूसरी शादी के आरोप पर हंगामा, पुलिस पहुंची...

Dec 07, 2025 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत स्थित विशनपुर गांव में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया,जब कोलकाता निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए गांव में पहुंचकर जोरदार हंगामा कर दिया। महिला के हंगामा करते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हालात को देखते हुए महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोलकाता निवासी विलगिस खातून ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व विशनपुर गांव के अशोक भगत के पुत्र अमित पासवान से हुई थी। विवाह के बाद वह पति के साथ कोलकाता में रह रही थी और समय-समय पर ससुराल भी आती रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की लगातार मांग की जाती थी तथा मारपीट और धमकी दी जाती थी। खातून ने दावा किया कि उसके पति अमित ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली है और पत्नी को कहीं छिपाकर रखा गया है। उधर,दूसरी ओर ससुराल पक्ष ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए उल्टे उस पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। वहीं पति अमित के घर से फरार रहने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन महनार थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। महनार-04-रविवार को हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।