बादल छाए रहने से पीला हुआ गेहूं की फसल, बचाव को ले छिड़काव शुरू

Jan 06, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बादल छाए रहने से पीला हुआ गेहूं की फसल, बचाव को ले छिड़काव शुरूबादल छाए रहने से पीला हुआ गेहूं की फसल, बचाव को ले छिड़काव शुरूबादल छाए रहने से पीला हुआ गेहूं की फसल, बचाव...

बादल छाए रहने से पीला हुआ गेहूं की फसल, बचाव को ले छिड़काव शुरू

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने और धूप न मिलने, घना कोहरा रहने के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। पिछले 15 दिनों से धूप न मिलने के कारण फसल पीला हो गया है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए अतिरिक्त खाद और दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में उपज में 20-30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में बोई गई गेहूं की फसल को मजबूत विकास और दानों के भराव के लिए पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है।

हालांकि,पिछले 15 दिनों से लगातार बादल छाए रहने,घना कोहरा से फसल की वृद्धि रुक गई है। किसान सकलदीप सिंह, विश्वनाथ सिंह, शिवचंद्र राय, हरिहर राय, रामप्रवेश राय ने बताया कि वह फसल को पीला पड़ने से बचाने के लिए यूरिया और पोटाश जैसी अतिरिक्त खाद डाल रहे हैं, साथ ही फफूंद निवारक दवाओं का भी छिड़काव कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बादल छाए रहने से तापमान में कमी और नमी में वृद्धि के कारण फसल में जड़ सड़न और पीला रोग फैल रहा है। उन्होंने किसानों को प्रति एकड़ 10-15 किलो यूरिया अतिरिक्त देने और बाविस्टिन जैसी दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी है। स्पष्ट किया कि धूप निकलने पर ही फसल की स्थिति में सुधार होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,जनवरी के बादल छाए रह सकते हैं। उधर किसान अपनी मुख्य फसल गेहूं को लेकर चिंतित हैं और अब सभी की निगाहें साफ मौसम पर टिकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;