ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरकाम के लिए निकले अधेड़ का बागीचे में मिला शव

काम के लिए निकले अधेड़ का बागीचे में मिला शव

ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

काम के लिए निकले अधेड़ का बागीचे में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरSat, 17 Mar 2018 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के पानापुर चकसकरा में शनिवार को आम के बागीचे में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। धीरे-धीरे ग्रामीण वहां जुटने लगे। तभी एक ग्रामीण ने उसे पहचाना और उसके परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद मृतक के परिजन वहां पहुंच गए। परिजनों ने देखा कि शव के बगल में ही एक अधेड़ व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर लिया। मृतक स्थानीय निवासी स्व. ज्ञानचंद्र पासवान का पुत्र मच्छु पासवान है। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए अधेड़ व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि जहरीली शराब पीने से शायद इसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया व्यक्ति उसी गांव का निवासी दामोदर राय है। काम पर जाने के लिए घर से निकला था मच्छूमच्छु पासवान के पुत्र शिवनाथ पासवान ने बताया कि रोज की तरह वह अपने काम पर जाने के लिए निकले थे। वो मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मां लालमुनी देवी वैशाली प्रखंड स्थित किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गयी थी। सुबह घर से काम के लिए निकलने के कुछ ही घंटे के बाद ये सूचना मिली कि आम के बागीचे में उनका शव पड़ा है। आनन-फानन में घर के सदस्य वहां पहुंचे और पुलिस को इस बात की सूचना दी। क्या कहते हैं थानाध्यक्षसदर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवनाथ पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में दामोदर राय को नामजद अभियुक्त बनाया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवनाथ पासवान ने बताया है कि पुराने विवाद को लेकर जहरीला पदार्थ खिलाकर पिता की हत्या कर दी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में पता चला है कि मृतक के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें