Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsWaterlogging Disrupts Traffic in Hajipur s Ward 25 During Monsoon
दिग्घी में सड़क पर बह रहा शहर का जलजमाव वाला पानी, आवागमन बंद

दिग्घी में सड़क पर बह रहा शहर का जलजमाव वाला पानी, आवागमन बंद

संक्षेप:

हाजीपुर के वार्ड संख्या-25 में बरसात के दौरान सड़क पर जलजमाव हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय निवासियों को हाट बाजार जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। पहले बारिश का पानी नाले...

Mon, 11 Aug 2025 02:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि बरसात के दिनों में नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 में शहर से निकलने वाला जलजमाव वाला गंगा पानी सड़क से होकर चंवर में जा रहा है। सड़क पर पानी बहने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, स्थानीय राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर आवागमन बाधित होने के कारण वार्ड-25 और वार्ड संख्या-24 के राहगीर अधिक दूरी तय कर हाट बाजार जाना पड़ता है। स्थानीय मोहल्ला के निवासियों का कहना है कि पहले बरसात में के दिनों में बारिश का पानी हाजीपुर-मुजफ्फरपुर सड़क किनारे नाले से होकर राय नगर चौक से होते हुए मलमल्ला चंवर के अस्थायी नहर में बहता था, लेकिन फोरलेन सड़क का निर्माण के बाद कच्चा नाला सड़क के बीच आ गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद बीते वर्ष शहर के पानी निकासी के लिए अस्थायी तौर रेल लाइन किनारे नाला बनाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई, लेकिन यह मोहल्ला वासियों के लिए मुसीबन का कारण बना हुआ है। रेल लाइन किनारे आवास में रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। हाजीपुर-02- स्थानीय दिग्घी वार्ड नंबर-25 में सड़क पर बह रहा शहर से बारिश की पानी।