
सूखे और गंदे पोखर में महापर्व का अर्ध्यदान नहीं कर सकेंगे व्रती
पोखर में पानी नहीं रहने के कारण महापर्व का अनुष्ठान करने के लिए व्रतियों को खोजने पर रहे जलाशय पोखर में पानी नहीं रहने के कारण महापर्व का अनुष्ठान करने के लिए व्रतियों को खोजने पर रहे जलाशय पोखर में...
पोखर में पानी नहीं रहने के कारण महापर्व का अनुष्ठान करने के लिए व्रतियों को खोजने पर रहे जलाशय महुआ,एक संवाददाता। गांव के कई पोखर और तालाब इस बार भी सूखे रह गए। पानी की कमी और घाट गंदे होने के कारण व्रतियों को महापर्व छठ का अनुष्ठान करना मुश्किल होगा। इसके लिए वे परेशान चल रही है और महापर्व का अनुष्ठान करने के लिए जलाशय की तलाश में है। महुआ प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अख्तियारपुर मिडिल स्कूल के पास की पोखर में इस बार पानी नहीं भर पाया। जिसके कारण यहां वहां पर छठ का अनुष्ठान करने वाले व्रतियों को जलाशय का तलाश करना पड़ रहा है।

रविवार को लोगों ने बताया कि एक तो यह पोखर काफी गंदा है और इसमें घास फूस उगा हुआ है। पानी नहीं रहने के कारण यहां महापर्व छठ का अनुष्ठान करना मुश्किल होगा। इसके लिए जलाशय की तलाश की जा रही है। जहां पर व्रती प्रत्येक वर्ष महापर्व छठ का अनुष्ठान करती थी। वह पोखर सूखी है। लोगों की माने तो पोखर का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने कारण यह ध्वस्त होने के कगार पर है। पोखर के भिंडा समाप्त हो रहा है। वहीं इसमें घास फूस उगने से पोखर का पता ही नहीं चलता। यहां पर गांव की महिलाएं महापर्व की अनुष्ठान किया करती थी। जो विलुप्त होने के कगार पर है। दूर जाकर या घर पर गड्ढे खोदकर करने होंगे व्रत: पोखर में पानी नहीं रहने और गंदे होने के कारण व्रतियों को या तो दूर के जलाशय पर जाकर महापर्व का अनुष्ठान करना होगा। या घर पर गड्ढे खोदकर महापर्व के अर्ध्य देने होंगे। दूर जाने के लिए व्रतियों को काफी मशक्कत करना पड़ेगा। उन्हें अलग के जलाशय पर जाने के लिए ना तो अच्छे रास्ते हैं और नहीं व्यवस्था। उन्हें खेत के पगडंडियों से होकर जलाशय पर जाना होगा। जो परेशानियों का सबब बनेगी। महुआ-05-महुआ के अख्तियारपुर मिडिल स्कूल स्थित सूखी पोखर में उगे घास फूस से व्रतियों को ढूंढना पड़ रहा जलाशय।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




