
मर रहीं मछलियां, पार्षद ने की डीएम से शिकायत
हाजीपुर के वार्ड पार्षद अमित कुमार ने डीएम वर्षा सिंह को सूचित किया है कि वार्ड नंबर 21 के ताज-बाज पोखर में बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं। मरी मछलियों से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों...
हाजीपुर। नि.सं. नगर पार्षद अमित कुमार ने डीएम वर्षा सिंह को आवेदन देकर सूचित किया है कि वार्ड नंबर 21 के ताज-बाज पोखर में भारी संख्या में मछलियां मर रही हैं। पोखर में मरी हुई मछलियां उपला रही हैं। मरी मछलियों से निकल रहे दुर्गन्ध से राहगीरों और मोहल्ले वासियों को परेशानियों हो रही है। वार्ड पार्षद ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है। ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर इसका कुप्रभाव नहीं पड़े। वहीं हाजीपुर प्रमंडलीय मत्सय जीवी सहयोग समिति के मंत्री गौतम कुमार सहनी ने जिला मत्सय पदाधिकारी को मछलियों के मरने की शिकायत की थी। आरोप है कि इस दिशा में विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


