Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsVoting Material Distribution Delayed for Upcoming Elections in Rajapakar
राजापाकर के भलुई कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री का किया गया वितरण

राजापाकर के भलुई कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री का किया गया वितरण

संक्षेप:

राजापाकर‌‌‌,संवाद सूत्र।आगामी 06 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत स्थित भलुई कॉलेज परिसर में मंगलवार को मतदान सामग्री का वितरण किया जाना था

Nov 05, 2025 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राजापाकर‌‌‌,संवाद सूत्र। आगामी 06 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत स्थित भलुई कॉलेज परिसर में मंगलवार को मतदान सामग्री का वितरण किया जाना था। लेकिन सामग्री का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में आरओ सह महनार डीसीएलआर मेघा कश्यप से पूछे जाने पर बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कल सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री एवं इवीएम का वितरण किया जाएगा। ऐसा राजापाकर प्रखंड ही नहीं पूरे जिले में कहीं भी आज मतदान सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। वही चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर जीवन बाबू (आईएस केरला) ने मंगलवार को भलुई पंचायत स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और निर्वाचन कार्य में लगे विभिन्न पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं उन्होंने भलुई डिस्पैच सेंटर में उपस्थित मतदान कर्मियों को माइक द्वारा संबोधित करते हुए 06 नवंबर को होने वाले चुनाव से संबंध में विशेष जानकारी दिया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि सभी बूथों अर्धसैनिक बल, सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है। सभी मतदान कर्मी बूथों पर शांति व्यवस्था कायम रखने को ले दो लाइन बनाएंगे। बीच में रस्सी से घेर कर देंगे। बूथ पर पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, व्हील चेयर सब की व्यवस्था है कि नहीं जांच कर लेंगे। बूथ पर अंधेरा है तो अतिरिक्त बल्ब की व्यवस्था करेंगे ताकि मतदाताओं को मतदान करने में समस्या नहीं उत्पन्न हो। अन्य कोई समस्या हो तो अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना करेंगे। वोटिंग सुबह 07 बजे से शाम 06 तक निर्धारित है। वही भलुई कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री और रुपया नहीं मिलने पर आक्रोश देखा गया। अनेक मतदान कर्मियों ने बताया कि अब कल सामग्री एवं लेकर सीधे बूथ पर उन्हें जाना पड़ेगा। राजापाकर-03-मंगलवार को राजापाकर में मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक।