
डीएम के साथ दृष्टिबाधित बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्सा
स्कूली बच्चों की निकली जागरूकता रैली डीएम के साथ दृष्टिबाधित बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्साडीएम के साथ दृष्टिबाधित बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्सा
स्कूली बच्चों की निकली जागरूकता रैली जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं को दिलाई गई मतदान की शपथ दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों ने स्वागत गान की दी प्रस्तुति हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन सभी आठों विधान सभा चुनाव क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वीप के जरिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जा रहीं हैं। मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को हाजीपुर विधान सभा क्षेत्र के शुभई सहित जगहों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मतदाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय, सुभई, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभई एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुभई, हाजीपुर में जागरूकता समारोह का नेतृत्व किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि वैशाली जिला में प्रथम चरण 6 नवम्बर को मतदान के मद्देनजर जिला प्रशासन वैशाली की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा अलग-अलग तरह के अनेकों कार्यक्रम लगातार किये जा रहे है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा स्वागत गान गाया गया। साथ ही मतदान जागरूकता सबंधी कई प्रकार के नारे लगाये गए। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा पेंटिंग एवं रंगोली का भी प्रदर्शन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में मतदान करने हेतु जीविका दीदी,आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा हाथों में दीप जलाकर मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। आशा कार्यकर्त्ताओं ने विशेष हेल्थ कैंप लगाया महिला मतदाताओं के नाम को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में महिला वोटर को मतदान हेतु प्रेरित किया गया तथा जो पुरुष मतदाता जो किसी कारणवश बाहर रहते है,वो पर्व-त्यौहार में आ रहे है तो उन्हें भी विशेष रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया गया साथ ही यह संकल्प लिया गया की पहले मतदान-फ़िर जलपान। हाजीपुर-01-हाजीपुर विधान सभा क्षेत्र के शुभई में स्कूली व दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




