
मतदाता जागरूकता में स्टेट आईकॉन चंदन रॉय ने लिया हिस्सा
हाजीपुर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिनेता चंदन रॉय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने मतदाताओं से स्वच्छ और निर्भीक मतदान की अपील की। जिला निर्वाचन...
हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वीप स्टेट आइकॉन एवं अभिनेता चंदन रॉय (वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ फेम) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने स्टेट आइकॉन चंदन रॉय को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत करते हुए किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वैशाली का गौरवपूर्ण लोकतांत्रिक अतीत रहा है जिसे नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सभी मतदाताओं का सहयोग अपेक्षित है। अपने संबोधन में चंदन रॉय ने कहा कि ‘चुनाव के असली हीरो हमारे मतदाता हैं।
लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम मतदान है।” उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों से स्वच्छ, निर्भीक एवं सौहार्दपूर्ण मतदान करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा ‘वैशाली ने भरी उड़ान, चलो मिलकर करें मतदान।’ पहले मतदान, फिर जलपान।’ इन नारों के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गोपनीय पदाधिकारी कुमार अनुज की ओर से प्रभावशाली ढंग से किया तथा स्वागत भाषण स्वीप नोडल पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। हाजीपुर-06- समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को स्टेट आईकॉन चंदन रॉय के साथ डीएम वर्षा सिंह व अन्य

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




