हम सबका एक ही नारा, वोट देना है हमारा अधिकार
भारत स्काउट एवं गाइड ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, भारत स्काउट एवं गाइड ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

हाजीपुर। संवाद सूत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट वैशाली द्वारा स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जिले के सभी विद्यालय यूनिट में मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता रैली, पेंटिंग एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट एवं गाइड के सदस्य विद्यालयों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने मतदाता संकल्प दिलाकर यह संदेश दिया कि ‘हम सबका एक ही नारा, वोट देना है हमारा अधिकार। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। टीम द्वारा रैली, नारा लेखन, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक तथा गीतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है। ताकि 6 नवंबर को सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा किया जा रहा यह जन-जागरण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाजीपुर - 14- स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




