Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsVoter Awareness Campaign EVM and VVPAT Information Shared in Mahua
इवीएम से वोटिंग करने और वीवीपैट में वोटिंग दिखने की दी गई जानकारी

इवीएम से वोटिंग करने और वीवीपैट में वोटिंग दिखने की दी गई जानकारी

संक्षेप:

महुआ में शनिवार को विभिन्न गांवों में मतदाताओं को ईवीएम मशीन और वीवीपैट की जानकारी देने के लिए एक अभियान चलाया गया। चुनाव कर्मचारियों ने वोटिंग प्रक्रिया और वीवीपैट के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।...

Aug 31, 2025 04:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ,एक संवाददाता। वोटरों को जागरूक करने के लिए शनिवार को यहां विभिन्न गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर एक अभियान के तहत मतदाताओं को ईवीएम मशीन और वीवीपैट की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ईवीएम मशीन से कैसे वोटिंग करें और वोटिंग के बाद उनका मत कहा गया। उसे वीवीपैट पर देखें। यहां स्कूल पर लोगों को चुनाव कर्मचारी जयशंकर दिवेश और ध्रुव कुमार के द्वारा वोटरों को जागरुक करते हुए हर एक-एक बिंदु पर जानकारी दी गई। उन्हें इवीएम मशीन के बारे में बताया गया कि इसमें स्विच देने के बाद पी की आवाज आती है। तब समझना चाहिए कि उनका वोटिंग हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद वीवीपैट पर चुनाव चिन्ह को दर्शाता है। चुनाव कर्मचारियों द्वारा वोटरों को हर एक-एक बिंदु जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उपस्थित मतदाताओं ने भी चुनाव कर्मचारी से विभिन्न सवाल किया और जानकारी ली। यहां मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर लोगों में चहल-पहल रही। ध्रुव कुमार ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान जोर-जोर से चलाया जा रहा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटरों को वोटिंग करने की जानकारी दी जा रही है। महुआ-05-महुआ में ईवीएम मशीन और वीवीपैट की जानकारी देते चुनाव कर्मी।