Hajipur News: बीडीओ के पद पर चयनित होने पर लोगों ने किया सम्मानित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हाजीपुरHajipur News: राजापाकर प्रखंड के विवेक कुमार को बीपीएससी 70वीं परीक्षा में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक-राजनैतिक संगठन के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ और अन्य उपहार देकर गर्व का अनुभव कराया। यह सफलता विवेक के मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है।

Hajipur News: राजापाकर प्रखंड अंतर्गत हसनपुर बखरी निवासी विवेक कुमार पिता विनोद प्रसाद सिंह बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर उनके पैतृक आवास पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा सामाजिक-राजनैतिक संगठन से जुड़े लोगों ने सम्मानित किया है। समाजसेवी अजय मालाकार ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, कलम व महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर देकर सम्मानित किया है। इस दौरान हरेंद्र ठाकुर, दरोगा पासवान, अनिल राय, सुजीत कुशवाहा, अर्जुन पासवान समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा कि विवेक कुमार की यह उपलब्धि उनके संघर्ष समर्पण मेहनत लगन और माता-पिता गुरुजनों का आशीर्वाद का परिणाम है। युवाओं का प्रेरणा स्रोत है।
परिवार में समाज एवं प्रखंड के लिए गर्व की बात है। -संतोष वर्मा


