Hajipur News: रास्ते के विवाद में मारपीट महिला समेत दो घायल
Hajipur News: रविवार सुबह इनायतपुर प्रबोधि गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बेटे ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान आरोपी घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट की।

Hajipur News: सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधि गांव में रविवार सुबह 8 बजे रास्ते के जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
मारपीट और घायल महिला
मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए परिजनों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला गांव के ही फकीरा सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सीता देवी बताया गया है।
विवाद का कारण
घायल के बेटे गोपाल कुमार ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर गांव के ही स्व.प्रसाद सिंह के पुत्र टुनटुन सिंह और उनके पुत्र नरेश सिंह ने अतिक्रमण कर रखा है। जब वे घर बनाना शुरू किए तो अतिक्रमण हटाने को कहा,इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ।
मारपीट की घटना
गोपाल का आरोप है कि रविवार सुबह जब घर के पुरुष सदस्य घर पर नहीं थे,तब टुनटुन सिंह,नरेश सिंह समेत 10 लोगों ने घर पर चढ़कर उनकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान टुनटुन सिंह ने महिला के कान से सोने का फूल खींच लिया। घर में रखे बहू के सोने के गहने भी लूट लिए गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तब तक आरोपी फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई
सूचना पर सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं इस पूरे मामले पर सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिन ही सीओ द्वारा जमीन की नापी कराकर दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया गया था। उसके बाद फिर रविवार सुबह दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर लिए हैं। लिखित आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश मिश्रा


