महनार में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत तीन लोग जख्मी
चकेशो गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,घायलों का सीएचसी में इलाज; पुलिस जांच में जुटी चकेशो गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,घायलों का सीएचसी में इलाज; पुलिस जांच में जुटीचकेशो गांव में दो...

चकेशो गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,घायलों का सीएचसी में इलाज; पुलिस जांच में जुटी महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकेशो गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,जमीन को लेकर पहले से चले आ रहे विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
शुरुआत कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चकेशो निवासी रूदल सहनी (पिता-शिवदयाल सहनी), शिवशंकर सहनी (पिता-शिवकुमार सहनी) तथा प्रेमिया देवी (पति-शिवदयाल सहनी) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट की इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। हालांकि,स्थानीय लोगों की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद घायलों को जख्मी हालत में सीएचसी महनार लाया गया,जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर,घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


