Violent Clash Over Cigarette Smoking in Lalganj 6 Named 10 Unknown Arrested सिगरेट पीने के विभाग में झड़प, आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsViolent Clash Over Cigarette Smoking in Lalganj 6 Named 10 Unknown Arrested

सिगरेट पीने के विभाग में झड़प, आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज

लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अगरपुर में सिगरेट पीने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। दुकानदार ने जब लड़कों को सिगरेट पीने से मना किया, तो उन्होंने मारपीट की और लूटपाट की। पुलिस ने मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 17 Aug 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
सिगरेट पीने के विभाग में झड़प, आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज

लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अगरपुर में सिगरेट पीने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुआ। जिसमें 6 लोगों पर नामजद एवं 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुरा के प्रभु सहनी का बेटा अजय कुमार ने लालगंज थाना को आवेदन देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10बजे जीए हाई स्कूल के नजदीक वह अपने दुकान पर मौजूद था। इसी बीच दुकान पर कुछ स्कूल की लड़कियां सामान खरीदने के लिए पहुंची थी।

इसी दौरान दो लड़का सिगरेट पीते हुए दुकान पर आया और लड़कियों के ऊपर सिगरेट का धुंआ फेंकने लगा। जब दुकानदार के द्वारा लड़कों को सिगरेट पीने से मना किया गया तो लड़कों के द्वारा गाली गलौज किया गया। कुछ देर बाद दोनों लड़कों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट करते हुए दुकान में लूटपाट किया गया। युवकों के द्वारा दुकानदार को गले में गमछा लगाकर घसीटते हुए दुकान के बाहर खींचकर ले गया और लोहे के रॉड से मार कर सिर फोड़ दिया। वहीं दुकान गल्ला से 15 से 20 हजार रुपए निकाल कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लालगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया। दुकानदार के द्वारा दिए गए आवेदन में अगरपुर के अभिषेक कुमार, सत्यम कुमार, हनी कुमार, बिपीन राय, रोहित कुमार, आनंद कुमार सहित 10 अज्ञात पर मारपीट एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुख्य आरोपित अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।