Hajipur News: आपसी विवाद में पति-पत्नी को लाठी-रॉड से पीटकर किया गंभीर घायल
Hajipur News: आपसी विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला करने का आरोप, दोनों के हाथ फ्रैक्चर; नामजद प्राथमिकी दर्ज

Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण गांव में आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने एक दंपति की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया,जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर भी किया हमला:
घायल गोरख साहनी ने पुलिस को दिए फर्दबयान में बताया कि वह गांव के ढलान की ओर गए थे। इसी दौरान गांव के ही चन्देश्वर साहनी,मदन साहनी, संजीत साहनी समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य उनकी पत्नी लालबत्ती देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो सभी आरोपित उन पर भी टूट पड़े और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गोरख साहनी और उनकी पत्नी लालबत्ती देवी के हाथ फ्रैक्चर हो गए,जबकि दोनों के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत दंपति का फर्द बयान दर्ज किया। पीड़ित के बयान के आधार पर महनार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - कृत्यानंद सिंह
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


