Hajipur News: गाली देने से मना करने पर मारपीट, एक गिरफ्तार
Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सहरिया में दो पक्षों में मारपीट हुई। मिथलेश सहनी की पत्नी ने आरोप लगाया कि दशरथ सहनी ने उनके ससुर को गालियाँ दीं और हाथापाई की। पुलिस ने दशरथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ससुर को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सहरिया में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। इसको लेकर मिथलेश सहनी की पत्नी प्रेमी देवी ने मारपीट करने के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दशरथ सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि ससुर अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान दशरथ सहनी दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मेरे ससुर सलीन्द्र सहनी ने कहा कि गाली क्यों दे रहे हो इस वह हाथापाई करने लगे। जाते-जाते समय दशरथ सहनी ने जान से मारने की धमकी दी।
बाद में अपनी मां तेतरी देवी को बुलाकर लाया और उसकी मां गाली-गलौज करने लगी। तेतरी देवी ने हाथ में लिए फसुल से सलीन्द्र सहनी के सिर पर मार दिया। आनन-फानन में ससुर को सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


