
पीरापुर दियारा में सफेद बालू खनन का लोगों ने किया विरोध, खनन रुकवाया
लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज के पीरापुर दियारा में सफेद बालू खनन का विरोध, खनन रुकवाया।लालगंज के पीरापुर दियारा में सफेद बालू खनन का विरोध, खनन रुकवाया।लालगंज के पीरापुर दियारा में सफेद बालू खनन का...
लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड के पीड़ापुर गांव के दियारा क्षेत्र में ग्रामीणों ने सफेद बालू खनन के विरोध किया और खनन नहीं होने दिया। कहा कि बालू खनन होने से बरसात के दिनों में बाढ़ में दह जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत बन रही फोरलेन सड़क के लिए बालू निकालने पहुंची निर्माण कंपनी एकलव्य कंस्ट्रक्शन का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। भारी ग्रामीणों के आक्रोश के आगे बिना खनन किए ही मशीनें वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से मिट्टी काटने की मशीन और हाइवा ट्रक पीड़ापुर दियारा क्षेत्र में खनन के लिए पहुंची थी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध जताया।
ग्रामीणों ने समस्या का समाधान निकालने के लिए फोन कर पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला को बुलाया और कहा कि यदि सरकार पीड़ापुर में बालू खनन पर रोक नहीं लगाती है तो बरसात में बाढ़ के समय पूरा गांव दह जाएगा। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया और कहा कि आप लोग शांत रहिए। सब समस्या का समाधान निकाला जाएगा। सड़क निर्माण के कार्य में भी रुकावट नहीं होना चाहिए और ग्रामीणों को भी कोई समस्या न आए इसका भी उपाय सरकार से कराया जाएगा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा को फोन कर ग्रामीणों की समस्या समस्या से अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने ग्रामीणों को 15 जनवरी के बाद का समय दिया और कहा कि 05 आदमी आकर सारी बात बताए। उसका समाधान निकाला जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सरकार द्वारा पीड़ापुर गंडक नदी घाट से उजला बालू खनन के लिए विधिवत टेंडर दिया गया है,तो संवेदक को सबसे पहले खनन से संबंधित सूचना बोर्ड लगाना चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि बिना सूचना बोर्ड लगाए कराना नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि गंडक नदी के किनारे से 9 से 10 फीट तक उजला बालू का खनन किया जाता है,जबकि नदी से महज 400 से 500 फीट की दूरी पर गांव है। खनन की वजह से बाढ़ के समय नदी का कटाव बढ़ेगा और गांव में बाढ़ आने का खतरा बढ़ जाएगा,जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। लालगंज-01-शनिवार को दियारा क्षेत्र में बालू खनन का विरोध कर रहे लोगों को समझाती पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




