गुम एवं चोरी हुए 210 मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने लौटाया।

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

चार पर फ्लायर... ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत वैशाली पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से गुम एवं चोरी हुए 210 मोबाइल को बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारक को लौटाया।

गुम एवं चोरी हुए 210 मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने लौटाया।

हाजीपुर। नगर संवाददाता ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत वैशाली पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से गुम एवं चोरी हुए 210 मोबाइल को बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारक को लौटाया। सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताया गया है। मोबाइल मिलने के बाद बुजुर्ग, नौजवान, महिला समेत अन्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम रविवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजन किया गया था। जिसमें एसपी विक्रम सिहाग ने वास्तविक मोबाइल धारकों को मोबाइल वापस लौटाया। साथ ही सबसे अधिक मोबाइल बरामदगी करने वाले तीन पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पिछले कई सालों से ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है।

मोबाइल बरामदगी की प्रक्रिया

जिसके तहत जिला आसूचना इकाई के साथ गठित टेक टीम, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल बरामद किया जा रहा है। वैशाली पुलिस ने 25 जनवरी को 200 मोबाइल, 25 फरवरी को 164 मोबाइल, 30 मार्च को 165 मोबाइल, 29 अप्रैल को 202 मोबाइल एवं 31 मई 2026 को 210 मोबाइल वापस लौटाया गया। इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक 941 मोबाइल वास्तविक धारकों को लौटाया गया हैं।

पुरस्कृत पुलिस अधिकारियों की जानकारी

एसपी विक्रम सिहाग ने अधिक मोबाइल बरामद करने वाले बिदुपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रचना तिवारी, जंदाहा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शालिनी कुमारी एवं रुस्तमपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार को पुष्कृत किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन मुस्कान कब शुरू हुआ था?
ऑपरेशन मुस्कान अभियान पिछले कई सालों से चलाया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।