बेगूसराय ने सारण एवं हाजीपुर ने पटना की टीम को हराया

बेगूसराय ने सारण एवं हाजीपुर ने पटना की टीम को हराया

संक्षेप:

वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव की स्मृति में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 प्रतियोगिता में सोमवार को दोनों टीम के खिलाड़ी सेमिफाइनल मैच खेलेंगे

Dec 14, 2025 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव डॉ एच एन गुप्ता की स्मृति में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में बेगूसराय की टीम ने सारण की टीम को वही दूसरे मैच में हाजीपुर ने पटना की टीम को पराजित किया। सोमवार को प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। रविवार को खेले गए मैच का शुभारंभ कांग्रेस नेता डॉ अक्षय शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का प्रथम मैच बेगूसराय एवं सारण के बीच खेला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें बेगूसराय की टीम ने सारण की टीम को 48 रन से पराजित कर सेमीफाइनल का सफर तय किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी ओवर की समाप्ति पर बेगूसराय की टीम ने139 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपने टीम के लिए आशीष ब्राह्मण ने 47 रन, युवराज महतो ने 35 रन एवं किशन ने 16 रनों का योगदान किया। सारण की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू कुमार, अमन कुमार एवं जैक बिट्टू ने 2-2 विकेट लिये। 140 रनों के विजय लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी सारण की टीम ने सभी विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना सकी और यह मैच 48 रनों से हार गई। अपने टीम के लिए विकाश कुमार ने 20 रन, निकेश कुमार ने 24 रन तथा जैक बिट्टू ने 14 रनों का स्कोर खड़ा किया। बेगूसराय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष, संतोष एवं देवराज राणा ने 2-2 विकेट लिए। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच सोनपुर रेल एवं बेगूसराय के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच शिवहर एवं हाजीपुर के बीच खेला जाएगा। हाजीपुर- 10- रविवार को टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कांग्रेस नेता डॉ अक्षय शुक्ला खिलाड़ियों के साथ।