Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsVaishali District Review Meeting on PM Schemes Led by DM Varsha Singh
डीएम ने उद्यमी योजना एवं लघु उद्यमी योजना की समीक्षात्मक बैठक

डीएम ने उद्यमी योजना एवं लघु उद्यमी योजना की समीक्षात्मक बैठक

संक्षेप:

हाजीपुर,संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं लघु उद्यमी योजना की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं लघु उद्यमी योजना की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक

Nov 26, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,संवाद सूत्र। समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं लघु उद्यमी योजना पर विचार विमर्श किया गया। वैशाली जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अंतर्गत कुल-393 लक्ष्य के विरुद्ध 134 स्वीकृति एवं 88 वितरित,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत कुल 73 लक्ष्य के विरुद्ध 41 स्वीकृत,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कुल 2048 स्वीकृत एवं 1639 वितरित की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी बैंकर्स को उद्योग विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 15 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक,जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त के बीच गैप को कम करते हुए लाभुकों को हैंड होल्डिंग करें एवं बिहार लघु उद्यमी योजना में प्रशिक्षण पाने वाले शेष लाभुकों का प्रशिक्षण भी ससमय पर कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले की औद्योगिक क्षमता के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। एवं उद्यमियों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने हेतु अधिकारियों एवं बैंकर्स को विस्तृत निर्देश दिया गया।