वैशाली के तीन कराटे खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम नेपाल रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे खिलाड़ी शिहान राहुल के नेतृत्व में भारतीय टीम पहले भी कई बार बढ़ा चुकी है देश का गौरव

वैशाली के तीन कराटे खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम नेपाल रवाना

हाजीपुर, संवाद सूत्र वैशाली जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हाजीपुर स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी भारतीय कराटे टीम का हिस्सा बनकर 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 से 31 मई 2026 तक काठमांडू के ऐतिहासिक राजा दशरथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

भारतीय टीम का नेतृत्व

भारतीय टीम की कमान भारत के अनुभवी और लोकप्रिय कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को सौंपी गई है। उन्हें 'इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन' ने भारतीय टीम का मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया है। शिहान राहुल के नेतृत्व में भारतीय टीम पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए फेडरेशन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। टीम के साथ मैनेजर के रूप में शेंडाई शिल्पी सोनम और आधिकारिक प्रतिनिधि के तौर पर सेंशाई कुणाल कुमार भी रवाना हुए हैं।

प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी

टूर्नामेंट में रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स, हाजीपुर के तीन खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र रितेश रंजन, संजीत कुमार सिंह के पुत्र शुभम सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र आरव सिंह को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

खिलाड़ियों का उत्साह

टीम खिलाड़ियों की ग्राउंड लेवल कोच, सेंसई स्वीटी रॉय ने बताया कि कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर इन खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वे नेपाल की धरती पर बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतेंगे। खिलाड़ियों के रवाना होने के समय हाजीपुर स्टेशन पर अभिभावकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वजन ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी न केवल जीत हासिल करेंगे, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। पूरी टीम ने पदक जीतकर स्वदेश लौटने का संकल्प लिया है। अमरेश श्रीवास्तव

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खिलाड़ी किस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं?
खिलाड़ी 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने जा रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।