Hajipur News: जिले के 06 प्रखंड, 34 पंचायत एवं 92 गांव प्रभावित, 2,98,800 आबादी बाढ़ से प्रभावित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: बाढ़ की स्थिति पर जिला पदाधिकारी की सतत निगरानी,राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी 146 नावों का परिचालन, 24 सामुदायिक रसोई एवं 26 स्वास्थ्य शिविर संचालित

Hajipur News: जिले के 06 प्रखंड, 34 पंचायत एवं 92 गांव प्रभावित, 2,98,800 आबादी बाढ़ से प्रभावित

Hajipur News: वैशाली जिले में गंगा एवं गंडक नदी के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सतत निगरानी जारी है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

राहत सामग्री और नावों का परिचालन

बाढ़ प्रभावित लोगों के सुरक्षित आवागमन तथा राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कुल 146 नावों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें 01 मोटर बोट, 07 सरकारी नाव एवं 138 निजी नाव शामिल हैं। आवश्यकता के अनुसार नावों के परिचालन की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। अब तक कुल 44,935 पॉलीथीन शीट्स तथा 19,180 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य शिविर

बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में कुल 24 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से प्रभावित लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 26 स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्रभावित नागरिकों की निःशुल्क जांच एवं उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। शनिवार को संचालित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 2,553 लोगों का उपचार किया गया। जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छता व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शनिवार को कुल 2,067 हैलोजन टैबलेट वितरित किए गए हैं।

पशु चिकित्सा शिविर

जिला प्रशासन,वैशाली द्वारा अब तक कुल 11,415 हैलोजन टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार एवं पशुपालकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुल 13 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आज कुल 585 पशुओं का उपचार किया गया। -अमिताभ सिंह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦वैशाली जिले में कितनी सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं?−
जिले में कुल 24 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: जिले के 06 प्रखंड, 34 पंचायत एवं 92 गांव प्रभावित, 2,98,800 आबादी बाढ़ से प्रभावित