Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsVaishali District Ex-Servicemen s Union Meeting 54th Vijay Divas Celebration Planned
कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में आयोजित होगा 54वां 1971 विजय दिवस

कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में आयोजित होगा 54वां 1971 विजय दिवस

संक्षेप:

21 दिसंबर को कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड हाजीपुर में 54वां 1971 विजय दिवस का किया जाएगा आयोजन

Dec 07, 2025 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक रामचंद्र नगर दिग्घी पूर्वी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता नांटू पांडे तथा संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया। बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों को संघ की सदस्यता दिलाई गई तथा संघ में उनका स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की 21 दिसंबर 2025 को कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड हाजीपुर में 54वां 1971 विजय दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिए 251 पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में संघ के संगठन सचिव राजाकुंवर ने जिले के पूर्व सैनिकों से इस कार्यक्रम में तन-मन-धन से सहयोग करने का अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर आम जनता से भी आह्वान किया गया कि वह इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसी अवसर पर संघ के नए वर्ष के डायरी कैलेंडर और स्मारिका का विमोचन होगा। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेपीएन सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख पूर्व सैनिक थे विनोद सिंह, रत्नाकर सिंह, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, बालमुकुंद शर्मा, लक्ष्मण रजक, बिंदेश्वरी शर्मा, संतोष शुक्ला, मुन्ना कुमार, उमाशंकर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर ठाकुर, श्यामानंद सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विमल यादव, सतगुरु शरण, हरिनाथ सिंह, कृष्ण कुमार, श्रीराम सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद फैयाज हुसैन, चंदेश्वर पंडित, विजय किशोर राय, वीरेंद्र कुमार, अभय कुमार, वाई पी शर्मा, अनिल कुमार, आरके तिवारी, डीके सिंह, अजीत कुमार सिंह, वासुदेव प्रसाद राय, एसके सिंह, प्रेमनाथ शाह, सुधिस्ता पंडित, राज किशोर सिंह, अखिलेश कुमार मौजूद रहे। हाजीपुर - 05- रविवार को जिला पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिक।