51 आपदा पीड़ितों के बीच डीएम ने बांटा 1.81 करोड़ का चेक

Jan 14, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम आठ वषों लंबित मामलों का किया गया निष्पादन,राशि वितरण के लिए लंबित पड़े थे मिशन मोड में कराया जा रहा काम,चेक...

51 आपदा पीड़ितों के बीच डीएम ने बांटा 1.81 करोड़ का चेक

हाजीपुर । निज संवाददाता जिले में आपदा से प्रभावित लाभुकों को डीएम वर्षा सिंह ने गुरुवार को 1.81 करोड़ की लंबित अनुग्रह राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया। समाहरणालय स्थित पुष्पकरणी सभागार में चेक वितरण सह बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपदा मामले में राशि वितरण के वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन मिशन मोड में किया जा रहा है। वैशाली जिले में आपदा राहत कार्यों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को मिशन मोड में निष्पादित करने का संकल्प लिया गया है और भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मानवता की सेवा और लोक कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन के द्वारा वर्षों से लंबित आपदा राहत मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 51 लाभुकों के बीच 1,81,36,500 रुपए (एक करोड़ इक्यासी लाख छत्तीस हजार 500 रुपये) की सहायता राशि वितरित की गई। यह राशि डूबने, सड़क दुर्घटना, अगलगी, वज्रपात से पशु मृत्यु एवं भवन क्षति जैसे विभिन्न आपदा प्रकरणों से संबंधित थी। 08 वर्षों के लंबित मामलों का हुआ निष्पादन विवरण के उपरांत कुल 51 मामलों का निष्पादन किया गया। जिनमें वर्ष 2017 से 2025 तक के लंबित मामलें सम्मिलित थे। अनुग्रह अनुदान (मृत्यु) मद के अंतर्गत डूबने, सड़क दुर्घटना एवं अगलगी से संबंधित मामलों में कुल 45 लाभार्थियों को 1,80,00,000 रुपये वितरित किए गए। वज्रपात से पशु मृत्यु के तीन मामलों में 1,12,500 रुपये तथा अगलगी में नष्ट हुए भवनों के तीन मामलों में 24,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 51 मामलों में 1,81,36,500 रुपये का भुगतान किया गया। चिन्हित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया सभी अंचलों से पुराने लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। हाजीपुर अंचल में 7 मामले, राघोपुर में 10, बिदुपुर में 5, जंदाहा में 5, चेहराकला में 4, महुआ में 4, भगवानपुर में 3, देसरी में 3, पटेढ़ी बेलसर में 3, लालगंज में 2, सहदेई बुजुर्ग में 2, वैशाली में 1, पातेपुर में 1 तथा राजापाकर में 1 मामले का निष्पादन किया गया। इन प्रकरणों में डूबने, सड़क दुर्घटना, अगलगी, पशु क्षति एवं भवन क्षति से संबंधित मामले शामिल थे।यह शिविर विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इसमें वर्ष 2017 से लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई। वर्ष 2017 के 2, 2019 के 2, 2020 के 4, 2021 के 2, 2022 के 4 तथा 2025 तक के कुल 51 लंबित मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। वर्षों बाद चेक मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर दिखीं चमक चेक प्राप्त करते समय लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष, राहत और भावुकता साफ झलक रही थी। वर्षों से आर्थिक सहायता की प्रतीक्षा कर रहे अनेक परिवारों के लिए यह क्षण अत्यंत भावनात्मक था, क्योंकि लंबे समय से लंबित मामलों का आज समाधान हुआ। लाभुकों ने जिला पदाधिकारी महोदया की मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें कोटि-कोटि आशीर्वाद दिया। कई लाभार्थियों ने कहा कि इस सहायता से उन्हें कठिन परिस्थितियों में संबल मिला है और उनके परिवार के भविष्य को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में वैशाली जिला के आपदा पीड़ित परिवारों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यालय कर्मी, सभी अंचलों के नाजिर, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। हाजीपुर - 06 - गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आपदा पीड़ित लाभुकों को चेक वितरित करती हुईं, डीएम वर्षा सिंह व अन्य अधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।