Hajipur News: लालगंज के नामीडीह में एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: पहली घटना गांव के मंटू कुमार सिंह के घर में हुई, वे सपरिवार बाहर रहते हैं दूसरी घटना गांव के ही प्रमोद कुमार सिंह के बेटे गोलू कुमार के घर में हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर...

Hajipur News: लालगंज के नामीडीह में एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

Hajipur News: लालगंज । सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के नामीडीह गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की घटना से ग्रामीणों में पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

पहली चोरी की घटना

जानकारी के अनुसार पहली घटना गांव के मंटू कुमार सिंह के घर में हुई। मंटु कुमार सिंह सपरिवार बाहर रहते हैं। जबकि उनके भाई एवं अन्य लोग घर में थे। फिर भी देर रात जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और बंद कमरे का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की जानकारी मिली।

दूसरी चोरी की घटना

दूसरी घटना गांव के ही प्रमोद कुमार सिंह के बेटे गोलू कुमार के घर में हुई। चोरों ने यहां भी घर में प्रवेश कर नकद, आभूषण तथा अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। दोनों घरों में हुई चोरी से पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। चोरी गए सामान का आंकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना लालगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी एकत्र कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, चोरों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - दिलीप कुमार

सामान्य प्रश्न

लालगंज में चोरी की घटनाएं कब हुईं?
चोरी की घटनाएं शुक्रवार की देर रात हुईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।