Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsUninterrupted Power Supply During Kartik Purnima and 2025 Assembly Elections in Hajipur
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला में होगी निर्बाध बिजली सप्लाई

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला में होगी निर्बाध बिजली सप्लाई

संक्षेप: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला में होगी निर्बाध बिजली सप्लाईकार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला में होगी निर्बाध बिजली सप्लाईकार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला में होगी निर्बाध बिजली सप्लाईकार्तिक...

Wed, 5 Nov 2025 02:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। एक प्रतिनिधि कार्तिक पूर्णिमा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर विद्युत विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति करेगा। इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता सौरभ कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा सह गंगा स्नान मेला में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर कंट्रोल रुम भी बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2025 के आलोक में सभी मतदान केद्रों पर सुरक्षित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। विदित हो कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के निवारण के लिए नंबर भी जारी किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसी प्रकार की समस्या होने पर 9939494732 कॉल कर समाधान किया जाएगा। साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल हाजीपुर अंतर्गत सभी मतदान केद्रों पर भी विद्युत से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी का भी नंबर जारी कर दिया गया है। जिसके माध्यम से विद्युत से संबंधित समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत निष्पादन हेतु संपर्क किया जा सके। शक्ति उपकेंद्र लालगंज में 7763815494, कस्टमर केयर हाजीपुर 9939 494732, नीरज कुमार सारणी पुरुष 9473225357 महेश शाह मिस्त्री 993420647, राहुल कुमार कनिय विद्युत अभियंता 7763 814780, धीरज कुमार सहायक विद्युत अभियंता 6368 80 0307 पर कॉल कर सकते हैं।