एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के निकट अनियंत्रित हाईवा पलटा,दो दुकानें क्षतिग्रस्त
राजापाकर में हाजीपुर जंदाहा एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के निकट एक अनियंत्रित हाईवा पलट गया, जिससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण हुई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना नियंत्रणाधिन बरांटी थाना क्षेत्र के हाजीपुर जंदाहा एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के निकट अनियंत्रित हाईवा पलट गया। जिससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार की अहले सुबह की है। बरांटी थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक के निकट एक ओवरलोड मिट्टी लदे हाईवा अनियंत्रित होकर रोड से सटे दक्षिण दिशा में पलट गया। जिससे रोड के किनारे दूकानें का पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बरांटी थाने को दी गई। सूचना के अनुसार बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी ली।
स्थानीय लोगो ने कहा कि विमल साह प्रभु साह दोनों व्यक्ति के दूकान में रखे सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक हाईवे अनियंत्रित होकर पलट गया है जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं सड़क के किनारे लगे दो दुकानें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी तक किसी व्यक्ति के द्वारा घटना को लेकर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईवा ट्रक नंबर बीआर O1जी/एम-9105 नंबर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिकांश हाईवा ट्रक रात को ओवरलोड मिट्टी ढोता है और पुलिस को पता नहीं चलता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहन के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। राजापाकर-02-शनिवार को हाजीपुर जंदाहा एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के पास पलटा हाईवा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




