उमेश सिंह कुशवाहा का महनार में नामांकन आज
हाजीपुर में 14 अक्टूबर को जदयू के उमेश सिंह कुशवाहा ने 129 महनार विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर टाड़ाचौरी में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन होगा, जिसमें कई एनडीए नेता शामिल...

हाजीपुर। सं.सू. एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में उमेश सिंह कुशवाहा 14 अक्टूबर मंगलवार को 129 महनार विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन महनार अनुमंडल कार्यालय में सुबह 10:30 बजे दाखिल करेंगे। इस मौके पर अनुमंडल कार्यालय के समीप टाड़ाचौरी (अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय के मध्य) में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया है। इसमें एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। एनडीए प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर महनार की जनता से नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल होकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया है। एनडीए प्रत्याशी ने कहा है कि महनार से ही उनकी पहचान है और मरते दम तक वे महनार विधानसभा के जनता के साथ हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




