Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTribute to Former Union Minister Raghuvansh Prasad Singh on Fifth Death Anniversary
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह की 05 वीं पुण्यतिथि मनाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह की 05 वीं पुण्यतिथि मनाई

संक्षेप:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि वैशाली के चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वैशाली विकास संघ ने किया। वक्ताओं ने उनके जनसेवा और विकास में योगदान...

Sep 14, 2025 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

वैशाली, संवाद सूत्र। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि वैशाली के ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन वैशाली विकास संघ के सौजन्य से किया गया। अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह ने की। शुरुआत रघुवंश बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व जनसेवा के प्रति समर्पण तथा वैशाली के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रघुवंश बाबू हमेशा गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्ग के हक की आवाज बुलंद करते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर हरेंद्र राय, सुरेंद्र सिंह, हरी सिंह, मुंद्रिका सिंह, मोहमद मुस्तुफा, जीत नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने रघुवंश बाबू के पदचिह्नों पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।