एनडीपीएस एक्ट के बारे में एसआई को दिया गया प्रशिक्षण

Mar 09, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

एनडीपीएस एक्ट के बारे में एसआई को दिया गया प्रशिक्षण एनडीपीएस एक्ट के बारे में एसआई को दिया गया प्रशिक्षण एनडीपीएस एक्ट के बारे में एसआई को दिया गया प्रशिक्षण

एनडीपीएस एक्ट के बारे में एसआई को दिया गया प्रशिक्षण

एनडीपीएस एक्ट के बारे में एसआई को दिया गया प्रशिक्षण हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के मार्गदर्शन में रविवार को कार्यालय स्थित सभाकक्ष में एनडीपीएस एक्ट के बारे में जिले के विभिन्न थाने में तैनात एसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस कोर्ट सुमित कुमार द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को एनडीपीएस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत सर्च,सीज़र,प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया, धारा 105 बीएनएसएस के तहत वीडियोग्राफी,धारा 107 बीएनएसएस के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में प्रतिवेदन,तथा पीआईटी एनडीपीएस के प्रावधानों के संबंध में एसआई रैंक के पुलिस अधिकारी को विस्तृत कानूनी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान कानून की विभिन्न बारीकियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एनडीपीएस से संबंधित मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने का निर्देश दिया। जिससे नशे के विरुद्ध तस्करों पर कानूनी कार्यवाही कर कोर्ट से सजा दिलवा सके। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिलों में लगातार अभियान चलाकर नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।