बाल विवाह मुक्त भारत की सफलता को ले दिया प्रशिक्षण

Jan 17, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। बाल विवाह मुक्त भारत की सफलता को ले दिया प्रशिक्षणबाल विवाह मुक्त भारत की सफलता को ले दिया प्रशिक्षणबाल विवाह मुक्त भारत की सफलता को ले दिया प्रशिक्षणबाल विवाह मुक्त भारत की...

बाल विवाह मुक्त भारत की सफलता को ले दिया प्रशिक्षण

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के डायरेक्टर सह स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश रितु कुमारी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है,जिसे हम सभी को मिलकर खत्म करना होगा। सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका समेत अन्य लोग इस कार्यक्रम में पूरी मजबूती के साथ लगे हैं,ताकि समाज से बाल विवाह जैसे बुराई को खत्म किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के डायरेक्टर डॉ.सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हम सभी सामूहिक प्रयास से 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बना सकते हैं। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में बाल विवाह होती थीं। परन्तु लगातर प्रयास का असर है कि संख्या में गिरावट आ रही है। हम सभी को पूरी मजबूरी के साथ एक मंच पर आकर कार्य करना होगा। ताकि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जा सके। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन के कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका कुमारी,बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार ने विस्तार पूर्वक बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली एवं स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की कॉ-ऑर्डिनेटर शालिनी भारती सामुदायिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, गुड्डू, राजन पांडे, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अमित कुमार आदि उपस्थित थे। हाजीपुर-03-स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत की सफलता के लिए आयोजित प्रशिक्षण में शामिल लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;