Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Truck Accident in Ara 17-Year-Old Conductor Dies Cousin Driver Injured
प्याज लेकर यूपी जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, खलासी की मौत

प्याज लेकर यूपी जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, खलासी की मौत

संक्षेप:

आरा के जगदीशपुर में खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया प्याज लेकर जा रहा ट्रक मृत युवक महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के शाहपुर चकूमर का था निवासी दो वर्षों से चचेरे भाई ट्रक चालक विनोद राय के साथ कर रहा...

Aug 17, 2025 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ । एक संवाददाता प्याज लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक की आरा में खड़े टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक और खलासी चचेरे भाई थे। घटना गुरुवार की आधी रात को आरा के जगदीशपुर में हुई। मृत खलासी का शव शुक्रवार को गांव लाया गया। जहां उसे देखने के लिए दरवाजे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे के कारण परिजनों में कोहराम मच गया। मृत खलासी 17 वर्षीय अमन कुमार महुआ थाने के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 शाहपुर चकूमर निवासी हरिश्चंद्र राय का इकलौता पुत्र था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमन मैट्रिक पास करने के बाद बीते दो वर्षों से अपने चचेरे भाई ट्रक चालक विनोद राय के साथ खलासी का काम करने लगा। लोगों ने बताया कि विनोद राय प्याज लेकर यूपी जा रहे थे। इसी बीच आरा जिले के जगदीशपुर के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से उनका ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण हुई की उनके ट्रक के अगले हिस्सा के परखच्चे उड़ गए। जिसमें बैठे चचेरा भाई खलासी अमन की मौत हो गई। वहीं चालक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बताया कि घायल विनोद का इलाज हाजीपुर में चल रहा है। वहीं मृत खलासी का अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौनहारा घाट पर कर दिया गया। माता-पिता की इकलौता संतान था अमन लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 शाहपुर चकूमर निवासी 17 वर्षीय अमन माता-पिता का इकलौता संतान था। घर की माली स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किशोरावस्था में ही मैट्रिक पास कर ट्रक पर खलासी के रूप में काम करने चला गया था। पुत्र की मौत से पिता हरिश्चंद्र राय, मां मीला देवी तो विक्षिप्त से हो गए हैं। घर का इकलौता चिराग था वह अभी चला गया। घटना से शनिवार को गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। महुआ - 03 - महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के शाहपुर चकूमर में ट्रक के खलासी की मौत की सूचना पर गमगीन परिजन।