प्रतापटांड में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस
तीन महीने पूर्व शादी तय होने के बाद फलदान तिलक हुआ था प्रतापटांड में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

भगवानपुर। संवाद सूत्र भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापटांड पश्चिमी में मंगलवार देर रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक बिट्टु कुमार गांव के ही स्व.सतीश पटेल का पुत्र था। युवक ने अपने रुम के सिलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शादी अगामी 07 मई को होना तय था। करीब तीन महीने पूर्व शादी तय होने के बाद फलदान तिलक हुआ था। उसके बाद लड़का,लड़की मोबाइल पर बातचीत भी करते थे। जोर-शोर से शादी की तैयारी चल रही थी।
शादी का कार्ड भी छप गया था। अचानक मंगलवार की रात बिट्टु मोबाइल से अपने होने वाली पत्नी से बात कर रहा था। बात करने के दौरान ऐसी क्या बात हुई,जिसके बाद बिट्टु घर में लगे पंखा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि पुलिस पहुंची तो शव घर के बिछावन पर पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार शव को फंदे से उतार कर बिछावन पर रखा गया था। मृतक भाई में अकेला था तथा एक बहन है। और लोहा वेल्डिंग का दुकान चलाता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष भगवानपुर सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया की जानकारी के अनुसार युवक ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही। मृतक के परिजन द्वारा अबतक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। राजेश मिश्रा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


