Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Suicide in Shrirampur Woman Hangs Herself at Home
राघोपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राघोपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संक्षेप:

राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत के श्रीरामपुर गांव में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार की शाम की है।राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत के...

Feb 04, 2026 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत के श्रीरामपुर गांव में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार की शाम की है। महिला ने खुदकुशी तब की जब महिला के घर वाले बाहर गए हुए थे। मृत महिला की पहचान बादल कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई हैं। वहीं महिला की फांसी लगा कर आत्महत्या की सूचना पर राघोपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदनी कुमारी की शादी तीन वर्ष पहले राजगीर भगत के बेटे बादल कुमार के साथ हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को चांदनी कुमारी घर में अकेली थी। स्थानीय लोगों ने बताया की राजगीर भगत शादी ब्याह के सिलसिले मे जुड़ावनपुर गया हुआ था। जबकि राजगीर भगत की पत्नी लोन का पैसा लेने के लिए पटना गई हुई थी। लोगों ने बताया की मृतक का पति बादल कुमार गुजरात में काम कर रहा हैं। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की महिला के फांसी लगाने के मामले में छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राघोपुर-01-मंगलवार को श्रीरामपुर गांव में घटनास्थल पर जुटी हुई ग्रामीणों के भीड़ एवं मौजूद पुलिस।