Hajipur News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराया बाइक सवार की हुई मौत
Hajipur News: जंदाहा थाना के बहसी ओपी क्षेत्र में सड़क हादसे में नितेश कुमार सिंह की मौत हो गई, जो कि 32 वर्ष के थे। स्थानीय लोगों ने रविवार रात उनकी गंभीर स्थिति देखी। मौत के बाद, जंदाहा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अविवाहित थे और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

Hajipur News: जंदाहा थाना के बहसी ओपी क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर महुआ पक्की सड़क में बीते रविवार की देर रात गराही इमली चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। मृतक बाइक सवार युवक की पहचान बिदुपुर थाना के मनियारपुर निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में की गई है।
घटनास्थल की जानकारी
सोमवार के अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के शिकार हुए बाइक सवार युवक को सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर गंभीर जख्मी युवक को देखने के पश्चात पाया गया कि उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर सोमवार के सुबह घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। वहीं सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। घटना की सूचना पर मृतक के घर एवं गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। जंदाहा थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है। वहीं पुलिस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में जुटी है।
मृतक का पारिवारिक विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। जो अविवाहित था। चर्चाओं के अनुसार वह रविवार की देर रात महुआ के आसपास के किसी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपना घर वापस जा रहा था। इस दौरान गराही इमली चौक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई तथा वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। देर रात्रि के कारण घटना की जानकारी स्थानीय किसी लोगों को नहीं मिल पाई। जिसके कारण घटनास्थल पर ही गंभीर जख्मी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय स्तर पर चर्चाओं के अनुसार किसी कारणवश उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि देर रात्रि के कारण सुनसान सड़क होने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक पेड़ से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर जख्मी होकर सड़क हादसे में मौत का शिकार हो गया। घटना को लेकर मृतक के स्वजनों में हाहाकार मची है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण एवं सगे संबंधियों द्वारा शोक संतप्त स्वजनों को संभाल कर उनके घर ले जाया गया है। प्रभात ठाकुर


