Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Road Accident 70-Year-Old Man Dies in Tempo Collision Grandson Injured
एनएच-22 पर टेंपो की ठोकर से बाइक सवार दादा की मौत, पोता जख्मी

एनएच-22 पर टेंपो की ठोकर से बाइक सवार दादा की मौत, पोता जख्मी

संक्षेप:

मृत व्यक्ति अपने पोते के साथ गंगा स्नान करने के लिए पहलेजा गए हुए थे, बाइक से लौट रहे थे एनएच-22 के महमदपुर दरिया गांव के निकट टेम्पो की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई सड़क हादसे के संबंध में...

Feb 06, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

गोरौल । संवाद सूत्र एनएच-22 के महमदपुर दरिया गांव के निकट टेम्पो की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक एवं जख्मी दोनों एक ही परिवार के दादा पोता थे। मृत युवक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना अंतर्गत कुम्हरार गांव निवासी 70 वर्षीय महेश साह के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान कृष्ण नंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक की पत्नी का देहांत 14 दिन पूर्व हो गया था। श्राद्ध कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मृत व्यक्ति अपने पोते के साथ गंगा स्नान करने के लिए पहलेजा गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्नान करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक टेम्पू ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। इससे उसकी बाइक सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दादा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं पोते को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अच्छे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। टेम्पो के चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। मालूम हो कि बीते गुरुवार को थाने के ही रसूलपुर कोरीगांव में सड़क दुर्घटना में गांव की ही 8 वर्षीय अपर्णा कुमारी की मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय नंदनी कुमारी जख्मी हो गई। वहीं इसी वर्ष 4 जनवरी को गोरौल बेलसर मुख्यमार्ग के भटौलिया गांव के निकट सड़क दुर्घटना में उफरौल गांव निवासी 14 वर्षीय मो. फैयाज की मौत हो गयी। वहीं उसका साथी मुजफ्फरपुर जिले के नेवरा गांव निवासी फैज जख्मी हो गया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है । शव का पोस्टमार्टम कराने के लिये भेजा गया है । मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है ।