एक साथ उठीं चार अर्थियां तो फूट पड़ी आंसुओं की धार

Mar 02, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

भगवानपुर के अनवरपुर गांव में रविवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। तीन बेटों और एक पोते का अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों और गांववालों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी।

एक साथ उठीं चार अर्थियां तो फूट पड़ी आंसुओं की धार

भगवानपुर। सं.सू. सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में रविवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और तीन लोगों के मूर्छित होने की घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव जब गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। शिवजी साह के दरवाजे से एक साथ चार अर्थियां (तीन बेटों और एक पोते) उठी तो चीख-पुकार और करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोपहर बाद से ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों और ढाढ़स बंधाने पहुंचने वालों की चीख-पुकार से कोहराम मचा है। चारों अर्थियों को पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए कौनहारा घाट ले जाया गया।

रविवार की रात गांव में चूल्हा किसी के घर नहीं जला। जो जहां बैठा है अबाक-बेसुध पड़ा है। परिवार के साथ गांव की महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं। एक साथ तीन पुत्र और एक पौत्र की मौत से शिवजी साह एवं उनकी पत्नी सुदबुध खो चुके हैं। ग्रामीण ढांढस बंधाते बंधाते खुद रोने लगते थे। घटना से बूढ़े, जवान और बच्चे सभी के आंखें नम हो गईं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।